Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

गाय बन जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी स्तनधारी जीव

Published

on

Loading

एक अध्ययन में कहा गया है कि अगर बड़े जीव धरती से इसी तरह विलुप्त होते रहे तो गाय सबसे बड़ी स्तनधारी जानवर हो जाएगी। अमेरिका में न्यू मैक्सिको विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का कहना है कि आने वाले दो सौ वर्षों में यह स्थिति खड़ी हो सकती है। इसका मतलब साफ है कि आने वाले साल में धीरे-धीरे हाथी, जिराफ और दरियाई घोड़े जैसे जीव धरती से खत्म हो जाएंगे।

शोध में कहा गया है कि अगर पृथ्वी से स्तनधारी प्राणियों की विलुप्ति ऐसे ही चलती रही तो वह वक्त दूर नहीं जब गाय इस धरती पर सबसे बड़े स्तनधारी जीव बन जाएगी। साइंस जरनल में छपे इस शोध में बताया गया है कि शरीर के आकार में गिरावट, समय के साथ प्रत्येक महाद्वीप पर सबसे बड़ी प्रजातियों को नुकसान, अतीत और वर्तमान दोनों में मानव गतिविधि का एक प्रतीक है।

न्यू मैक्सिको विश्वविद्यालय की फेलिसा स्मिथ ने कहा कि सबसे चौंका देने वाली बात यह थी कि 125,000 साल पहले, अफ्रीका में स्तनधारियों का औसत शरीर का आकार पहले से ही अन्य महाद्वीपों की तुलना में 50 प्रतिशत छोटा था।

उन्होंने कहा कि प्लेस्टोसीन काल के अंत से ही प्राचीन मानवों ने स्तनधारियों की विविधता और उनके आकार को प्रभावित करना शुरू कर दिया था। बता दें कि प्लेस्टोसीन 26 लाख साल पहले से 11 हजार 760 वर्ष पहले तक का काल था। समय के साथ जैसे-जैसे मानवों ने पूरे विश्व में फैलना शुरू किया ऊनी गैंडे, मैमथ, ऊंट, जमीन पर रहने वाले विशालकाय स्लॉथ, छोटे मुंह वाले भालू और जंगली बिल्लियों की कई प्रजाति विलुप्त हो गईं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending