Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

National film Awards : बेस्ट हिंदी फिल्म ‘न्यूटन’, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के सम्मान

Published

on

Loading

दिल्ली के पीआईबी कॉन्फ्रेंस रूम, शास्त्री भवन में आयोजित 65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का एलान किया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समिति चेयरमैन और जाने माने डायरेक्टर शेखर कपूर ने इन पुरस्कारों का एलान किया। सभी विजेताओं को 3 मई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान से सम्मानित करेंगे।

जूरी पैनल में 10 सदस्य हैं, जिसमें स्क्रीन राइटर इम्तियाज हुसैन, गीतकार महबूब, साउथ इंडियन एक्टर गौतमी, अनिरुद्ध रॉय चौधरी, रणजीत दास, राजेश मापुष्कर, त्रिपुरारी शर्मा और रूमी जाफरी शामिल हैं।

देखिए किसको कौन सा अवार्ड मिला

 

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending