Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

24 दिसंबर से होगा यूपी महोत्सव 2014 का आयोजन

Published

on

Loading

लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण समिति आगामी 24 दिसंबर से चार जनवरी 2015 तक यूपी महोत्स व 2014 का आयोजन राजधानी के राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज के मैदान में करेगा। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव की थीम पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छ‍ता, स्‍वास्‍थ्‍य एवं महिला सम्मान पर आधारित है।

कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए 18 प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों तक पंहुचाना है, साथ ही इन जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ना भी हमारा एक मकसद है।

इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष एन.बी.सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी योगदान करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं को प्रगति यूपी रत्न  से सम्मा‍नित किया जायेगा। सांस्कृतिक सचिव प्रिया पाल ने बताया कि अन्य प्रतियोगिताओं के अलावा इस बार मि. एण्ड‍ मिसेज यूपी का चयन भी किया जायेगा। आयोजकों ने लोगों से बड़ी संख्‍या में महोत्सव में पधारने की अपील की है। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending