Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

गर्मियों में बदलेगा फैशन स्टेटमेंट

Published

on

Summer-Fashion

Loading

नई दिल्ली। गर्मी के मौसम को फैशन के लिहाज से बेहद अनुकूल माना जाता है। इसलिए डिजाइनर विशेष रूप से गर्मियों में अपने सर्वोत्तम परिधान संग्रह पेश करने के लिए सालभर कड़ी मेहनत करते हैं। वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदलते फैशन ट्रेंड, रंगों के चयन व युवाओं की पसंद को ध्यान में रख सर्वोत्कृष्ट डिजाइन तैयार करते हैं। इस बार गर्मियों के लिए भारतीय-यूरोपीय शैली के परिधानों को तवज्जो दी जा रही है। परंपरागत पोशाकों में अनारकली सूट को पाश्चात्य शैली के साथ तैयार किया है। इस बार गर्मियों में क्रेज काफ्तान सूट की मांग अधिक रहने वाली है। वहीं, पुरुषों के लिए डिजाइनर चश्मों से लेकर बेल्ट और जूतों की श्रृंखला बाजार में उतारने की तैयारी है।

एक समय था, जब फैशन का केंद्र महिलाएं हुआ करती थीं, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। पुरुष भी महिलाओं की भांति फैशन को लेकर सजग हो गए हैं। शायद इसीलिए पुरुषों के लिए भी विशेष संग्रह पेश किए जा रहे हैं। इसी का सशक्त प्रमाण है कि हाल ही में नई दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित फैशन डिजाइनर प्रदर्शनी में सिर्फ महिलाओं ने ही नहीं, बल्कि पुरुषों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रदर्शनी में मौजूद 25 वर्षीय विपिन अरोड़ा कहते हैं, “फैशन मेरे लिए सब कुछ है। आप यह नहीं कह सकते कि सिर्फ महिलाएं ही फैशन को लेकर सजग रहती हैं। मेरे जैसे कई युवा हैं जो पैंट, शर्ट या जींस तक ही खुद को सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि राल्फ लॉरेन पैंट और कोरोना ब्रोर्ड शॉर्ट्स के साथ खुद को ट्रेंडी दिखाना पसंद करते हैं।” महिलाओं और पुरुषों में परिधानों के चुनाव का तरीका भी बदल रहा है। आजकल अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के फैशन को अपनाने का भी चलन बढ़ गया है।

युवा फैशन डिजाइनर ऋतु लांबा कहती हैं कि आजकल युवा महिलाएं रिहाना, केटी पेरी, जेनिफर लॉरेंस और क्रिस्टन स्टुअर्ट जैसा दिखना चाहती हैं। 2014 में पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड में जेनिफर लॉरेंस की पोशाक की बहुत मांग रही है। हमने ग्राहकों की मांग पर उससे प्रेरित कई पोशाकें तैयार की हैं।

युवा फैशन डिजाइनर शुभानी तलवार का मानना है कि गर्मी के मौसम को फैशन के लिहाज से एकदम सटीक माना जाता है। शुभानी ने आईएएनएस को बताया, “गर्मी के मौसम में डिजाइनर अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से पेश कर सकता है। गर्मी में छोटे से लेकर लंबे सभी तरह से पोशाकों को तैयार किया जा सकता है। इस मौसम में लगभग सभी रंग या मिश्रित रंग आंखों को सुकून देते हैं।”

शुभानी डिजिटल छपाई वाले परिधानों में पारंगत हैं। वह सामान्य छपाई की तुलना में इसे बेहतर मानती हैं। उनके मुताबिक, डिजिटल छपाई में रंगों पर कोई बंदिश नहीं होती। सामान्य छपाई में आप एक पोशाक में सिर्फ नौ रंगों को शामिल कर सकते हैं, लेकिन डिजिटल छपाई में एक पोशाक में एक साथ 50 रंगों को समेटा जा सकता है।

इस तरह आज फैशन सिर्फ अच्छा दिखने तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह अपनी सामाजिक स्थिति को पेश करने का जरिया भी बन गया है।

Continue Reading

लाइफ स्टाइल

तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय

Published

on

By

Death due to heart diseases increasing

Loading

नई दिल्ली। भारत में दिल की बीमारियों के कारण होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हाई कॉलेस्ट्रॉल, धूम्रपान एवं आनुवंशिक कारणों से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्वी एशियाई आबादी में आनुवंशिक रूप से दिल की बीमारियों की संभावना अधिक होती है। दिल को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय हैं, जिसे अपनाकर आप दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

सेहतमंद आहार लें

संतुलित और सेहतमंद आहार का सेवन करने से शरीर को सही पोषण मिलता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो समय के साथ हमारे दिल को बीमार बना देती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत आसान लगता है, लेकिन इस तरह का भोजन हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और लो सैचुरेटेड फैट होने चाहिए।

गतिहीन जीवनशैली से बचें

बहुत से लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते। आज हममें से लाखों लोग ऐसी नौकरियां करते हैं, जिसके लिए उन्हें घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता है। व्यायाम की कमी व्यक्ति के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। यह मोटापे को जन्म देती है, जिसके कारण व्यक्ति धीरे धीरे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों का शिकार बन जाता है।

शारीरिक रूप से सक्रिय

व्यायाम दिल को तंदुरुस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो व्यायाम से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप नियन्त्रण में रहता है, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और ब्लड शुगर भी नियन्त्रित रहती है।

तनाव से बचें

तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर शहरी लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका असर शरीर के हर अंग पर पड़ता है। तनाव के समय शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

अच्छी और गहरी नींद

समय की कमी के कारण बहुत से लोग अपनी नींद को कम कर काम करने लगते हैं। वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नींद से समझौता करते हैं जो सेहत के लिए खास तौर पर दिल के लिए खतरनाक है। 7-8 घंटे से कम नींद लेने से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें

धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आजकल विकासशील देशों में धूम्रपान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जो दिल के लिए नुकसानदायक है। यहां तक कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो वह भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। धूम्रपान छोड़ने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की जरूरत होती है। इसकी आदत छोड़ने के लिए निकोटीन पैच या ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराकर आप दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से अगर आपको कोई समस्या है तो समय पर उसका निदान हो जाएगा और समय रहते इलाज शुरू कर बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकेगा। इसलिए नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहें।

Death due to heart diseases increasing, Death due to heart diseases increasing latest news, Death due to heart diseases increasing news,

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी एक सूचना मात्र है. अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Continue Reading

Trending