Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बर्थडे गर्ल श्रद्धा कपूर की हॉट तस्वीरें देखकर आप भी हो जाएंगे बेकाबू

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की अदाकारा श्रद्धा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहीं है। यह बात बहुत कम लोगों को ही पता होगी कि श्रद्धा की पहली फिल्म आशिकी- 2 नही बल्कि तीन पत्ती थी। तीन पत्ती में श्रद्धा को नोटिस नही किया गया। श्रद्धा को असली पहचान आशिकी-2 से मिली। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ श्रद्धा की जोड़ी को काफी सराहा गया।

इसके बाद श्रद्धा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज उनके पास फिल्मों की लाइन लगी है। उनकी आने वाली फिल्म साहो है जिसमें वे प्रभास के साथ अपने अभिनय का जादू दिखाते नजर आएंगी। जन्मदिन के मौके पर हम आपके साथ श्रद्धा की कुछ हॉट फोटोज और दिलचस्प बात शेयर करने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि श्रद्धा ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी पहली फिल्म की थी। लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही जिसका काफी नुकसान श्रद्धा को उठाना पड़ा। लेकिन श्रद्धा ने हार नही मानी। आज श्रद्धा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार होती हैं। श्रद्धा को अपने अपार्टमेंट में समुद्र की तरफ चेहरा करके बैठना और चाय पीना काफी पसंद है।

बॉलीवुड फैन होने के नाते श्रद्धा काफी रोमांटिक भी हैं। गुरूदत्त की प्यासा उनकी फेवरिट फिल्म है। श्रद्धा चाहती हैं कि कभी उन्हें बड़े पर्दे पर वहीदा रहमान का किरदार निभाने का मौका मिले।

 

 

Continue Reading

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending