Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

ऐश्वर्या ही नहीं कंगना भी हो चुकीं हैं FAN से परेशान, रोजाना लिखता था LOVE लैटर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड की दुनिया तक के टीवी एक्टर और एक्ट्रेसस के सभी दीवाने होते है। ऐसे में कई बार सेलेबस को कुछ ऐसे भी फैंस का सामना करना पड़ जाता है। जो अक्सर उन्हें किसी न किसी मुसीबत में डाल देते हैं।

वैसे तो इस मुद्दे पर बॉलीवुड में शाहरुख़ खान अभिनीत फिल्म ‘फैन’ भी बनाई जा चुकी है, लेकिन आज हम आपको सचमुच के कुछ ऐसे जबरा फैंस की कहानी सुनाने जा रहे हैं। जिन्होनें अक्सर इन टॉप स्टार्स को परेशान करने की कोशिश की है।

कंगना रनौत-

बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेसस की लिस्ट में शुमार कंगना का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। ऐसा इसीलिए क्योंकि रितिक और आदित्य पंचोली को अपना बॉयफ्रेंड बताने वाली कंगना को एक सिरफिरे आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड बता दिया था।

ऐश्वर्या को मां बता रहा एक शख्स, कब-कब फैन्स की हरकतों से परेशान हुए सुपरस्टारइस मजनू का नाम था आकाश भारद्वाज  यह रोजाना कंगना को लव लैटर भी लिखता रहता था।

शाहिद कपूर-

ऐश्वर्या को मां बता रहा एक शख्स, कब-कब फैन्स की हरकतों से परेशान हुए सुपरस्टारशाहिद कपूर को एक फीमेल फैन ने अपना पति बताया था। कई बार तो उसने उनका रास्ता भी रोका। इससे परेशान होकर शाहिद शिकायत भी पुलिस में दर्ज की थी।

धनुष-

सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष को लेकर भी हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। एक दंपत्ति का दावा था कि धनुष उनका बेटा है और व‍ह घर से भाग गया था।

ऐश्वर्या को मां बता रहा एक शख्स, कब-कब फैन्स की हरकतों से परेशान हुए सुपरस्टारइनका दावा था कि धनुष ने सिनेमा इंडस्ट्री में जाने से पहले अपना नाम बदल लिया। हालांकि कोर्ट में इस बात का फैसला भी हो चुका है।

 

 

 

 

 

 

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending