Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

एग्जिट पोल में हिमाचल और गुजरात में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। गुजरात व हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों पर सभी एग्जिट पोलों ने गुरुवार को भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलते हुए दिखाया जहां दोनों राज्यों में दोनों पार्टियों के बीच सीधे आभाषी तौर पर मुकाबला था। एक चैनल ने जहां 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को 135 सीट मिलते दिखाया, वहीं एक अन्य चैनल इस राज्य में भाजपा को सबसे कम सीट 99-113 के बीच दिया।

एबीपी-सीएसडीएस लोकनीति एग्जिट पोल में गुजराज में भाजपा को अधिकतम 117 सीट और कांग्रेस को 64 सीट मिलते दिखाया गया। इंडिया टुडे-एक्सिस ने भाजपा को 99-113 सीट जीतने का अनुमान लगाया है, वहीं इसने कांग्रेस को 68-82 सीटें दी हैं।

टाइम्स नॉउ व इंडिया टीवी-वीएमआर एग्जिट पोल ने भाजपा को गुजरात में 113 सीट व कांग्रेस को 66 सीट मिलने का अनुमान जताया है। 2012 में यहां हुए विधानसभा चुनाव में, भाजपा को 115 सीट और कांग्रेस को 61 सीट मिली थी, वहीं छह सीट अन्य के खाते में गई थी।

रिपब्लिक-जन की बात सर्वे ने भाजपा को 108 और कांग्रेस को 74 सीटें मिलते दिखाया। न्यूज एक्स-सीएनएक्स के अनुमान के मुताबिक भाजपा को गुजरात में 110-120 सीटें और कांग्रेस को 65 से 75 के बीच सीट मिल सकती है।

वहीं न्यूज24-चाणक्या ने गुजरात में कांग्रेस को 135 सीट व कांग्रेस को 47 सीट मिलने का अनुमान जताया है। इंडिया टुडे-एक्सिस ने हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के स्पष्ट हार के संकेत दिए हैं। इस सर्वे के अनुसार 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा को 47-55 सीट मिलते हुए दिखाया गया है।

रिपब्लिक टीवी-जन की बात में हिमाचल में भाजपा को 41 व कांग्रेस को 25 सीट दिया है। वहीं न्यूज एक्स-सीएनएक्स ने भाजपा को 42-50 सीट व कांग्रेस को 18-24 सीट मिलते दिखाया है।

हिमाचल प्रदेश में एबीपी-सीएसडीएस ने भाजपा को 38 व कांग्रेस को 29 सीट दिया है। वहीं न्यूज 24-चाणक्या के अनुमान के मुताबिक भाजपा को 55 व कांग्रेस को 13 सीटें दी गई है।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending