Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

2022 तक भ्रष्टाचार, जातिवाद से मुक्त भारत बनाएंगे : नड्डा

Published

on

Loading

रायपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने यहां सोमवार को कहा कि ‘हम 2022 तक भ्रष्टाचार, गरीबी, आतंकवाद, नक्सलवाद, संप्रदायवाद और जातिवाद मुक्त भारत बनाएंगे।’ यहां के पं.जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में केंद्र सरकार के ‘न्यू इंडिया मूवमेंट : संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में नड्डा ने कहा, 2017 में हम एक देशव्यापी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। यह संकल्प देश को ऐतिहासिक दिशा देने वाला संकल्प है। 1942 में महात्मा गांधी ने क्विट इंडिया मूवमेंट (भारत छोड़ो आंदोलन) का ऐलान किया था और देशवासियों के 5 साल के संघर्ष से देश को आजादी मिल गई। 2017 में हम न्यू इंडिया मूवमेंट में शामिल हो रहे हैं और 5 वर्षों में नए भारत का निर्माण करेंगे।

उन्होंने कहा, हम संकल्प लें कि 2022 तक भ्रष्टाचार, गरीबी, आतंकवाद, नक्सलवाद, संप्रदायवाद और जातिवाद मुक्त भारत बनाएंगे। सरकार के साथ आप भी विकसित और संवेदनशील भारत की कल्पना लेकर चलें। कुछ मामलों में जो बीत गया, उसे भूलने वाली आदत डालनी चाहिए। हम वर्तमान में कहां चल रहे हैं और आगे कहां चलना है इसका बोध होगा, तभी हम आगे बढ़ सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन वर्ष पूर्व देश भ्रष्टाचार में अग्रणी था, दुनिया में पिछलग्गू कहलाने लगा था। लोकसभा चुनाव के बाद नेता बदला, नीयत, नीति और कार्यक्रम बदले, जिससे देश अंतर्राष्ट्रीय पटल पर छलांग लगाता हुआ आगे बढ़ा है। दुनिया की राजनीति में परिवर्तन लाने वाले देश की छवि बनी है।

उन्होंने कहा कि तीन पहले देश का प्रधानमंत्री अमेरिका जाता था तो किसी को पता नहीं चलता था। अब भारत के प्रधानमंत्री के वहां जाने की तारीख तय होती है, तो दुनियाभर में खबर बनती है कि मोदी वहां जाएंगे। जापान और चीन दोनों में नहीं बनती, लेकिन अब दोनों भारत में निवेश करना चाहते हैं।

नड्डा ने कहा कि पहले अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी भारत की राजनीति तय करती थी और अब अमेरिका में भारतीय तय करते हैं कि वहां सरकार किसकी बनेगी। अब वो दिन दूर नहीं, जब इंग्लैंड में भारतीय मूल का व्यक्ति प्रधानमंत्री बने।

उन्होंने कहा कि 1971 में कांग्रेस सरकार ने सिर्फ कहा था कि हम बैंक के दरवाजे देश के गरीबों के लिए खोल रहे हैं, लेकिन किया क्या? सवा अरब की आबादी वाले देश में मात्र सवा तीन करोड़ लोगों के बैंक खाते थे। 2014 में मोदी सरकार ने जनधन योजना बनाई और तीन वर्षो में 29 करोड़ खाताधारक बने।

नड्डा ने केंद्र सरकार की योजनाओं- मुद्रा योजना, स्टार्टअप योजना, फसल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना और अन्य योजनाओं की सफलता के बारे में बताया।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ‘नए भारत’ का संकल्प दिलाया। उनके साथ मौजूद सभी विधायक, सांसद, प्रमुख सचिव और अन्य लोगों ने संकल्प लिया।

इस अवसर पर राज्य के मंत्री अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Continue Reading

नेशनल

कोर्ट ने बृजभूषण से पूछा- आप गलती मानते हैं, बोले- सवाल ही उठता, मेरे पास बेगुनाही के सारे सबूत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें उनके खिलाफ तय किए आरोप पढ़कर सुनाए। इसके बाद कोर्ट ने बृजभूषण से पूछा कि आप अपने ऊपर लगाए गए आरोप स्वीकार करते हैं? इस पर बृजभूषण ने कहा कि गलती की ही नहीं मानने का सवाल ही नहीं उठता। इस दौरान कुश्ती संघ के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर ने भी स्वयं को बेकसूर बताया। तोमर ने कहा कि हमनें कभी भी किसी पहलवान को घर पर बुलाकर न तो डांटा है और न ही धमकाया है। सभी आरोप झूठे हैं।

मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपों के कारण उन्हें चुनावी टिकट की कीमत चुकानी पड़ी, इस पर बृजभूषण सिंह ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मेरे बेटे को टिकट मिला है।” बता दें कि उत्तर प्रदेश से छह बार सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। पार्टी उनकी बजाय, उनके बेटे करण भूषण सिंह को कैसरगंज सीट से टिकट दिया है, जिसका बृजभूषण तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

बृजभूषण सिंह ने सीसीटीवी रिकाॅर्ड और दस्तावेजों से जुड़े अन्य विवरण मांगने के लिए बृजभूषण सिंह ने आवेदन दायर किया है। उनके वकील ने कहा कि उनके दौरे आधिकारिक थे। मैं विदेश में उसी होटल में कभी नहीं ठहरा जहां खिलाड़ी स्टे करते थे। वहीं दिल्ली कार्यालय की घटनाओं के दौरान भी मैं दिल्ली में नहीं था। बता दें कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुना सकता है। कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि एमपी-एमएलए मामलों में लंबी तारीखें नहीं दी जाएं। हम 10 दिन से अधिक की तारीख नहीं दे सकते।

Continue Reading

Trending