Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

2019 का लोकसभा चुनाव भारी मतों से जीतेंगे : शाह

Published

on

भाजपा, अमित शाह, चंडीगढ़,

Loading

चंडीगढ़। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी 2019 में होने वाले आम चुनाव में 2014 के चुनावों की तुलना में अधिक अंतर से जीत हासिल करेगी।

भाजपा, अमित शाह, चंडीगढ़,

साथ ही उन्होंने कहा कि हम कश्मीर में स्थिति को काबू में लाएंगे। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लोग भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं।

शाह ने कहा, “भाजपा ने देश को जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति से निजात दिलाई है।” जम्मू और कश्मीर में चल रही अशांति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थिति को काबू में किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “कश्मीर में ऐसी स्थिति 1989 में भी थी। हम स्थिति को काबू में कर रहे हैं। सुरक्षा एजेसिंयों ने अलगाववादी नेताओं के खिलाफ कदम उठाना शुरू कर दिया है जो पाकिस्तान और उसकी एजेंसियों के इशारे पर घाटी में आग को भड़का रहे हैं।”

केंद्र की सत्ता में भाजपा की तीन साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने हर मोर्चे पर देश को आगे बढ़ाया है।उन्होंने कहा, “यहां तक कि हमारे राजनीतिक विरोधी भी तीन सालों की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप लगाने में असफल हैं।”

उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है, जिसके 11 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने के बारे में उन्होंने कहा, “मैं आप के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि दिल्ली चुनावों में 70 में से 67 सीटें किस ईवीएम ने दिलवाई थी।”

 

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending