Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कृष्णानगर सीट से किरण बेदी चुनाव हारीं

Published

on

kiran-bedi-defeat

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में भाजपा की सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी अप्रत्याशित रूप से चुनाव हार गईं। उन्हें कृष्णानगर सीट से पराजय का सामना करना पड़ा। वह 2277 वोटों से चुनाव हार गईं। आम आदमी पार्टी के एसके बग्गा ने किरण बेदी को शिकस्त दी। हार के बाद बेदी ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई थी, उसे पूरा नहीं कर पाई और उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी, मुझे इसका अफसोस है।

पत्रकारों से बातचीत में किरण बेदी ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगती हूं लेकिन मैं हार से निराश नहीं हूं। उन्होंने हार के लिए पूरी जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल और आप को चुनाव में उनके प्रदर्शन के लिए बधाई और पूरे अंक दूंगी। केजरीवाल अब दिल्ली की जनता से किए अपने वादे पूरे करें। केजरीवाल से उम्मीद है कि केजरीवाल दिल्ली को विश्व स्तरीय बनाएंगे। बेदी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लिए काम करें। सरकार धरने से नहीं बल्कि गवर्नेंस से चलाई जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि केजरीवाल गरीबों के लिए काम कराएंगे। उन्होंने केजरीवाल को चेताया कि अब दिल्ली में अवैध कब्जे न हों। दिल्ली में अवैध झुग्गियां भी बनना बंद हों।

गौरतलब है कि किरण चुनाव से कुछ सप्ताह पहले ही भाजपा में शामिल हुई थीं और पार्टी ने उन्हें चुनाव से 17 दिन पहले अपना चेहरा घोषित किया था। हालांकि इसके पहले अन्य राज्यों हरियाणा, महाराष्ट्र के चुनाव में भाजपा किसी भी नेता को सीएम पद का प्रत्याशी घोषित करने से बचती रही थी। किरण बेदी को लाने पर कई भाजपा नेताओं ने विरोध भी जताया था लेकिन शीर्ष नेताओं के दबाव में उन्होंने चुप्पी साधने में ही अपनी भलाई समझी।

गौरतलब है कि कृष्णानगर सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती रही है, जहां से भाजपा नेता हर्षवर्धन लगातार चुनाव जीतते आए हैं। उनके सांसद निर्वाचित होने के बाद इस सीट से किरण को उम्मीदवार बनाया गया था।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending