Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘रजिया सुल्तान’ में महिला सशक्तिकरण का संदेश

Published

on

ऐतिहासिक,रजिया सुल्तान,दिल्ली,माध्यम,धारावाहिक,सूरज थापर,पंखुड़ी,सशक्त,भूमिका,सल्तनत,राजवंश

Loading

नई दिल्ली | नए ऐतिहासिक टेलीविजन धारावाहिक ‘रजिया सुल्तान’ का उद्देश्य दिल्ली सल्तनत की सुल्तान रजिया सुल्ताना की प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से दर्शकों को महिला सशक्तिकरण का संदेश देना है। यह आगामी धारावाहिक दो मार्च से एक नए चैनल पर प्रसारित होगा। बुधवार को इसके मुख्य कलाकार सूरज थापर और पंखुड़ी अवस्थी इसके प्रचार के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में थे।

इसका उद्देश्य रजिया सुल्ताना की जिंदगी को दिखाकर आधुनिक समाज की महिलाओं को सशक्त बनाना है। ‘एमटीवी फना’ और ‘ये है आशिकी’ जैसे धारावाहिकों में अभिनय कर चुकीं पंखुड़ी इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगी। किरदार से संबंधित अपनी समझ के बारे में पंखुडी ने बताया, रजिया एक आम लड़की जैसी है। वह मस्तमौला है, लेकिन दूसरी तरफ डरती भी है। उसके पिता सुल्तान हैं, लेकिन वह कभी उनकी सल्तनत संभालने का सपना नहीं देखती। लेकिन समय बीतने के साथ उसके पिता को अहसास होगा कि वह सल्तनत राजवंश पर शासन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ दावेदार हो सकती है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending