Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आधी रात को घर में घुसा लड़का, मालिकों को जगाकर बोला दंग कर देने वाली बात

Published

on

Loading

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में एक हैरान करने देने वाली घटना सामने आई है। एक 17 साल का लड़का आधी रात को खिड़की तोड़ कर अचानक एक घर में घुस गया और उनसे वाई-फाई का पासवर्ड पूछने लगा।

यह मामला उत्तरी कैलिफोर्निया के पालो अटाओ नाम के स्थान की बतार्इ जा रही है। स्थानीय पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी उस घर में रहने वाले दंपत्ति ने खुद फोन करके पुलिस को दी थी। जानकारी मिलने के बाद इस संबंध में जांच शुरू कर दी गर्इ है।

पुलिस ने अपने बयान में कहा, ‘आधी रात को एक लड़का एक कपल के घर में घुस गया। घर में मौजूद व्यक्ति ने उसे धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया और उसके बाद फोन करके पुलिस को इस बारे में सूचना दी।’  इस बारे में पुलिस ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि नाबालिग लड़का वाई-फाई के इस्तेमाल के लिए ही घर में घुसा था या फिर उसका मकसद कुछ और था।

हालांकि पुलिस ने कहा कि तथ्य की बात ये है कि लड़का बिना किसी इजाजत के गलत ढंग से घर में घुसा। पुलिस ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि चोरी के आरोप में लड़के को गिरफ्तार किया गया था और उसने अधिकारियों को अपने बारे में झूठी जानकारी दी। पुलिस और वकील इस बारे में विस्तार से बात करने से बच रहे हैं क्योंकि आरोपी एक नाबालिग है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending