Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

ट्रेन के आगे जान देने निकली लड़की से युवक ने रचाई शादी,दिखाई जीने की राह

Published

on

ट्रेन, लड़की, शादी, जीने की राह, खुदकुशी,

Loading

सौतेली मां से तंग लड़की ट्रेन के आगे जान देने निकली

पटना। परिवारवालों की नाइंसाफी और सौतेली मां के अत्याचार से त्रस्त होकर एक लड़की खुदकुशी करने घर से चल पड़ी। स्‍टेशन पर जो ट्रेन पहले दिखी, उसी पर सवार हो गई।

ट्रेन के काफी देर तक चलने के बाद लड़की ने ट्रेन से कूदकर जान देने की कोशिश की। ट्रेन में सवार सहयात्रियों ने उसे बचा लिया और उसकी खुदकुशी करने का कारण पूछने लगे। तब लड़की ने रोते हुए आपबीती सुनाई।

लड़की की राम कहानी सुनने के बाद वहां लोगों की आंखों में आंसू आ गए। कहानी सुनने के बाद बिहार के जमुई जिले के रहने वाला एक युवक उसे अपने साथ घर ले आया, जहां उसने घर वालों के विरोध के बावजूद उसे जीवन साथी बनाने का फैसला किया।

लड़की भी शादी के लिए तैयार हो गई। फिर दोनों की शादी जमुई के मंदिर में हो गई। शादी देखने के लिए वहां आए लोगों ने वर–वधू को आशीर्वाद दिया। लोगों का कहना था कि इस शादी को देखकर ऐसा लग रहा है कि आज भी इंसानियत जिंदा है।

अब हम बताते हैं कि यह घटना कहां की है और क्‍या है।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली अंजलि की मां बचपन में ही बीमारी के चलते भगवान को प्‍यारी हो गई थी।

इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद सौतेली मां ने अंजलि को बात–बात पर प्रताड़ित और मामूली बात पर पिटाई की जाती रही। समय बीतता गया और अंजलि सयानी हो गई।

आज से कुछ महीने पहले अंजलि और उसकी सौतेली मां के बीच खासा विवाद हुआ। उसकी सौतेली मां ने उसे कमरे में बंदकर जमकर पीटा और उसका खाना-पीना भी बंद कर दिया।

हालांकि आसपास के लोगों के समझाने बुझाने के बाद अंजलि को खाना-पीना दिया जाने लगा और बंद कमरे से मुक्त किया गया। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल चुकी अंजलि अब तक टूट चुकी थी।

मानसिक तनाव और सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के लिए घर से बाहर निकली और ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की कोशिश करने लगी। उधर, ट्रेन में सवार जमुई के लड़के ने घरवालों के विरोध के बावजूद शादी कर ली।

यह भी पढ़ें: Virgin हूरों को पाने के लिए ISIS के लड़ाके जेब में रखते हैं Panty

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending