Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

इस मां ने 12 साल से बच्‍चे को बना रखा था बंधक

Published

on

मनोरोग से पीड़ि‍त मां ने डरकर किया ऐसा

Loading

मनोरोग से पीड़ि‍त मां ने डरकर किया ऐसा

अलीपुरद्वार। मनोरोग से पीड़ित एक मां ने अपने बेटे को 12 साल तक लोगों की नजरों से छिपाकर रखा। इस मां ने अनजाने डर के कारण ऐसा किया।

घटना अलीपुरद्वार की है। मां को हमेशा यह डर सताता था कि उसके बेटे को कोई मार डालेगा। यह डर महिला के मन में तब से काबिज हो गया, जब उसने अपने पिता और पति को कुछ ही महीनों के अंदर खो दिया था। वह किसी हालत में अपने बेटे को गंवाना नहीं चाहती थी।

चौबीसों घंटे राहुल एक जर्जर कमरे में कैद रहता था। एक युग तक कालकोठरी में कैदी की तरह जीवन बितानेवाले राहुल ने अपना दिमागी संतुलन खो दिया है। वह कुछ बोल भी नहीं पा रहा है। बिस्तर में पड़े रहते-रहते वह अपाहिज सा बन गया है। पूरे शरीर में खतरनाक संक्रमण फैल चुका है।

बीना खड़िया जिस घर में रहती है, वह घर दरअसल एक खंडहर जैसा है। यह जगह सांप, कीड़े-मकोड़ों, कुत्तों का सुरक्षित स्थल बन गई थी। डर से स्थानीय लोग उस घर के आसपास भी कदम नहीं रखते थे। पिछले 12 सालों से राहुल की सच्चाई से लोग अनजान थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, 12 साल पहले लोगों ने राहुल को आखिरी बार देखा था। इसके बाद से उसके बारे में जब भी उनलोगों ने राहुल की मां बीना से पूछा तो उसने पत्थर फेंककर उन्‍हें खदेड़ दिया। समय के साथ लोग उसे भूल गए और राहुल नाम का शख्स इस दुनिया से लापता हो गया।

अलीपुरद्वार के समाजसेवी रातुल विश्वास और उनके साथियों ने इस घटना का खुलासा किया। रातुल ने इस काम में पुलिस की सहायता लेते हुए उस नरक से राहुल और उसकी मां को बाहर निकाल लिया।

दोनों भुखमरी के चलते मौत के कगार पर हैं। दोनों को अलीपुरद्वार जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। रातुल विश्वास ने बताया कि मां-बेटा दोनों समाज की मूलधारा में लौट आएं, यही वह चाहते हैं।

मां-बेटा दोनों को देखकर साफ पता चल रहा है कि ये लोग अरसे से भूखे हैं। शरीर की एक-एक हड्डी दिखाई दे  रही है। दोनों अधमरे हो चुके हैं। फटे गंदे कपड़े में इन लोगों को बरामद किया गया।

अलीपुरद्वार के पुलिस सुपर आभारू रवींद्रनाथ ने बताया कि घटना जानने क बाद वह स्तब्ध हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच-पड़ताल का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से दोनों के इलाज का बंदोबस्त किया गया है। स्थानीय निवासी अलबर्ट ने बताया कि पड़ोसी होने के बावजूद उनलोगों को राहुल और उसकी मां के बारे में कुछ नहीं पता चला। उन्होंने समाजसेवियों के प्रति धन्यवाद जताया है।

राहुल जब नौ साल का था, तभी उसके पिता की मौत हो गई। बीना के पति की मौत के कुछ महीनों में उसके पिता की भी मौत हो गई। उसके बाद से बीना खड़िया मानसिक तनाव का शिकार हो गई। उनका एकमात्र बेटा राहुल तब नौ साल का होगा। तब वह राहुल अलीपुरद्वार के क्रिश्चियन मिशनरी स्कूल की 5वीं कक्षा में पढ़
रहा था।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending