Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केरल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी

Published

on

Loading

तिरुवनंतपुरम, 17 जुलाई (आईएएनएस)| देश के 14वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को केरल में मतदान हो रहे हैं। केरल में पांरपरिक प्रतिद्वंदी माकपा नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा और कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा ने पहले ही संप्रग उम्मीदवार मीरा कुमार के समर्थन की घोषणा कर दी है।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के पी.के. कुन्हालिकुट्टी के केरल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने और मल्लापुरम लोकसभा सीट जीतने के बाद 140 सदस्यीय केरल विधानसभा की एक सीट रिक्त हो गई थी।

आईयूएमएल के पाराकल अब्द़ुल्ला ने चेन्नई में मतदान करने की इजाजत मांगी, क्योंकि वह वहीं हैं।

छह सदस्यीय केरल कांग्रेस (मणि) पार्टी की इस घोषणा के बाद कि वे मीरा कुमार के लिए मतदान करेंगे सत्तारूढ़ राजग के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को केरल से केवल एक ही वोट मिलने की संभावना है, जब एकमात्र भाजपा विधायक ओ. राजागोपाल उनके पक्ष में वोट करेंगे।

निर्दलीय विधायक पी.सी. जॉर्ज ने भी मीरा कुमार के पक्ष में मतदान की घोषणा की है।

केरल के एक वोट का मूल्य 152 है।

केरल के सभी सांसद दिल्ली में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। केरल से 20 लोकसभा सांसद और नौ राज्यसभा सांसद हैं।

मतदान शाम पांच बजे समाप्त होगा। इसके तुरंत बाद विधानसभा सचिव वी.के. बाबू प्रकाश और अन्य लोग मतपेटियां दिल्ली लेकर जाएंगे।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending