Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जानिए क्‍या हुआ जब समुद्री शेर लड़की को दबोचकर ले गया पानी में, डर से कांप जाएंगे आप

Published

on

वायरल, समुद्री शेर सी लॉयन, वीडियो, सोशल मीडिया, समुद्र

Loading

वायरल वीडियो में दिखे हैरतअंगेज सीन

केलिफोर्निया। हाल ही में सी-लॉयन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रूह को कंपा देने वाले यह वीडियो कनाडा के स्टीवस्टोन कोस्‍टल एरिया का है।

समुद्री शेर सी लॉयन, वीडियो, सोशल मीडिया, समुद्र

वीडियो में एक लड़की समुद्र के किनारे से सी-लॉयन को निहार रही होती है। इस बीच समुद्र किनारे खड़े लोग सी-लॉयन के बारे में चर्चा करने लगते हैं। वहां खड़ी एक बच्ची और लोग सी-लॉयन को देखकर हंसने लगते हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अचानक से सी-लॉयन किनारे के पास खड़ी लड़की डॉक पर बैठ जाती है। तभी वह शेर अचानक समुद्र से उछलता है और लड़की के कपड़ों को दांतों से दाबकर उस लड़की को समुद्र में खींच लेता है

इस दृश्य को देखते ही वहां खड़े लोग चिल्लाने लगते हैं। हाहाकार मच जाता है। तभी उनमें से एक शख्स समुद्र में कूद जाता है और लड़की को बचा लाता है। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह लड़की को बचाने वाला शख्स और लड़की दोनों सुरक्षित बच जाते हैं।

गौरतलब है माइकल फुजिवारा नाम के शख्स की बनाई गई इस वीडियो को शनिवार को यूट्यूब पर पोस्ट किया था। इस वीडियो को अब तक 5.4 मिलियन  लोग देख चुके हैं। बता दें कि एक वयस्क कैलिफोर्निया सी-लॉयन का आकार 6 फुट के करीब होता है, साथ ही इसका वजन लगभग 610 से 860 पाउंड होता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending