नेशनल
राम मंदिर के लिए उमा को फांसी भी मंजूर
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी सहित कई वरिष्ठ नेताओं पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बाबरी विध्वंस मामले में आपराधिक साजिश का मुकदमा चलाए जाने का आदेश देने के बाद उमा भारती ने एक प्रेस कांफ्रेंस में अपनी बात रखी।
उमा भारती ने मंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इंकार करते हुए कहा कि राम मंदिर के लिए फांसी पर भी चढ़ने को तैयार हूं। उमा ने कहा कि वहां कोई साजिश नहीं थी जो कुछ भी था वह खुल्लम खुल्ला था। ढांचा गिराने के लिए कोई साजिश नहीं की गई थी। उमा ने कहा कि जो अयोध्या में हुआ उसका माहौल बहुत पहले बन गया था। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में राम का भव्य मंदिर बन कर रहेगा। उमा ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन की वजह से ही भाजपा यहां तक पंहुची है।
मुझे राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा बनने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आज ही अयोध्या जाउॅंगी और रामलला के दर्शन करूंगी। उमा ने कहा कि हिंदू भावनाओं को भड़काया गया। कहा कि, सफदर हाशमी की संस्था जिसे तत्कालीन एचआरडी मिनिस्ट्री अनुदान देती थी, ने जब अपने प्ले में यह बताया कि सीता भगवान राम की बहन थीं तो हिंदुओं की भावनाएं भड़कना स्वाभाविक था। वामपंथियों पर भड़कते हुए उमा ने कहा कि उस समय तो हमारी बात ही नहीं सुनी जाती थी।
एक सरकारी चैनल दूरदर्शन था जो हमारे खिलाफ खबरें दिखाता था, अखबार सारे के सारे वामपंथियों के इशारे पर चलते थे। उस समय तो हिंदू कहना या राम का नाम लेना भी गुनाह था। आज तो हम आपके माध्यम से अपनी बात भी कह पा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबरी केस का मुझे कभी खेद नहीं रहा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टिप्पणी करने से उमा भारती ने इंकार करते हुए कहा कि माननीय कोर्ट के आदेश पर कुछ कहना कोर्ट की अवमानना है अब जो कुछ भी कहना होगा कोर्ट में कहूंगी।
गौरतलब है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, कल्याण सिंह, विनय कटियार समेत भाजपा और विश्व हिन्दू परिषद के 13 नेताओं पर आपराधिक साजिश (धारा 120 बी)के तहत मुकदमा चलेगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि ट्रायल कोर्ट रोज के रोज सुनवाई करके दो साल के अंदर केस का फैसला दे इस दौरान संबंधित कोर्ट के किसी भी जज का तबादला नहीं होगा।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल2 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात