Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जेसन को नहीं सहना पड़ेगा दर्द-ए-जुदाई

Published

on

Loading

लखनऊ। लखनऊ ज़ू का हस्ता खेलता चिम्पैंजी जोड़ा अब जुदा नहीं होगा। इस जोड़े की मादा सदस्य निकिता को कानपुर ज़ू भेजने का फैसला निरस्त कर दिया गया है। लखनऊ ज़ू के निदेशक अनुपम गुप्ता ने बुधवार को इस निर्णय की जानकारी दी। एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने इस जोड़े को टूटने से बचाने के लिए मुहिम चलाई और उसे सफलता हाथ लगी। वेलफेयर बोर्ड का तर्क था कि निकिता को कानपुर भेजने से इस जोड़े के नर सदस्य जेसन को सदमा लग सकता है और इससे उसकी जान तक जा सकती है।
लखनऊ ज़ू में चिम्पैंजी निकिता और जेसन की जोड़ी करीब बीस साल पुरानी है। लेकिन इस तथ्य को नजरअंदाज करते हुए मादा चिम्पैन्जी निकिता को कानपुर ज़ू भेजने का फैसला किया गया। इसके पीछे वजह यह थी कि निकिता मां नहीं बन पा रही थी। इसलिए ब्रीडिंग लोन के तहत निकिता को कानपुर ज़ू भेजने का निर्णय किया गया। कानपुर जू में उसे एक अन्य नर चिम्पैन्जी छज्जू के साथ रखने की बात तय हुई। हालांकि यह निर्णय आसान नहीं था। इसके लिए एनीमल वेलफेयर बोर्ड ने अमेरिका के शिकागो स्थित एप्स लिंकन पार्क के चिम्पैन्जी विशेषज्ञों से सलाह मांगी। विशेषज्ञों ने जो जवाब दिया, वह बेहद चौंकाने वाला था। बोर्ड की को-ऑप्टेड मेम्बर कामना पाण्डेय के मुताबिक, लिंकन पार्क के निदेशक स्टीफन रॉस ने बताया कि अगर इस जोड़े को इस तरह अलग किया गया तो नर चिम्पैन्जी जेसन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे जेसन का दिल टूट सकता है। यहां तक कि उसकी जान पर भी बन सकती है।
ये जानकारी मिलने पर एनीमल वेलफेयर बोर्ड ने निकिता को जेसन से अलग न करने के लिए लखनऊ ज़ू के निदेशक अनुपम गुप्ता, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को पत्र लिखा। आखिरकार वेलफेयर बोर्ड की यह मुहिम रंग लाई और निकिता को जेसन से अलग करने का फैसला निरस्त कर दिया गया।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending