Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सारे चुनावी सर्वेक्षण प्रायोजित हैं : मायावती

Published

on

Loading

सारे चुनावी सर्वेक्षण प्रायोजित हैं : मायावती

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने गुरुवार को कहा कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में चुनाव सर्वेक्षण का जोर है। ये सारे सर्वेक्षण विभिन्न राजनीतिक दल करा रहे हैं और । बुलंदशहर में एक रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि पार्टियां अपने पक्ष में सर्वे भले ही करा रही हैं, लेकिन सारे सर्वे की पोल चुनाव के रिजल्ट में खुल जाएगी।

मायावती ने जनता को भाजपा से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “भाजपा आरक्षण को खत्म करने में जुटी है। भाजपा तो आरएसएस के एजेंडा के हिसाब से मौजूदा आरक्षण व्यवस्था को बदलना चाहती है। भाजपा ने अपनी जातिवादी मानसिकता के कारण दलितों का शोषण किया है, उनपर अत्याचार किया है।”

बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई तो पहले से और भी ज्यादा बड़े पीड़ादायक फैसले लिए जाएंगे।

मायावती ने कहा कि भाजपा के लोग यूपी की कानून-वयवस्था को सुधारने के लिए बढ़चढ़ कर बातें कर रहे हैं। इनकी सरकार में तो अराजकता और भी बढ़ जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो पूंजीपतियों को धनवान बनाया और गरीब के पास जो बचा-खुचा था, वह भी निकलवा लिया।

उन्होंने कहा कि मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। केंद्रीय बजट में भाजपा ने यह नहीं बताया कि नोटबंदी के बाद कितना कालाधन निकला और देश को कितना फायदा हुआ।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending