Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर घाटी व लद्दाख में हिमस्खलन की चेतावनी

Published

on

Loading

कश्मीर घाटी व लद्दाख में हिमस्खलन की चेतावनी

श्रीनगर | श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिदु से ऊपर रहा। प्रशासन ने कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। प्रभागीय प्रशासन ने बारामूला, कुपवाड़ा, कुलगाम, गांदेरबल, शोपियां, अनंतनाग, लेह और कारगिल जिलों के पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

यहां रह रहे लोगों को चेतावनी वापस लिए जाने तक घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।

जिलाधिकारियों को हिमस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को बर्फबारी संबंधी दुर्घटनाओं में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 15 जवान शामिल थे।

मौसम विभाग का कहना है कि यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 6.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि लेह में शून्य से 10.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, कटरा में 7.6 डिग्री, बटोट में 4.2 डिग्री, बनिहाल में 0.5 डिग्री और भदरवाह में शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending