Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लाचार कांग्रेस सपा की साइकिल पर चढ़ी : नायडू

Published

on

Loading

लाचार कांग्रेस सपा की साइकिल पर चढ़ी : नायडू

पणजी | उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ कांग्रेस के गठजोड़ के फैसले पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि कांग्रेस इतनी कमजोर हो गई है कि वह उप्र में अखिलेश यादव की साइकिल की सवारी कर रही है। हाल के दिनों में कांग्रेस नेताओं के पलायन का उल्लेख करते हुए नायडू ने पार्टी डूबता जहाज भी करार दिया।

गोवा की राजधानी के एक उपनगर पोर्वोरिम में एक चुनावी रैली में केंद्रीय मंत्री ने कहा, “देश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर बढ़ रहा है और कांग्रेस कमजोर हो रही है।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस इतनी कमजोर है कि आपने देखा होगा कि वे अखिलेश की साइकिल के पीछे बैठने को भी तैयार हैं। कुछ राज्यों में तो वह है ही नहीं। पार्टी एक के बाद एक राज्य से खत्म होती जा रही है।”

नायडू ने कहा, “उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं। यह इसलिए हो रहा है, क्योंकि कांग्रेस एक डूबता जहाज है।”

उन्होंने आगे कहा कि वाम दल अब भारत के लिए एक खतरा नहीं हैं। अगले चुनावों में भाजपा कर्नाटक में सत्तासीन हो जाएगी और केरल भगवा पार्टी का अगला लक्ष्य है।

नायडू ने कहा, “अब वामपंथी कभी दक्षिण पंथी नहीं हो सकते हैं। मैं जो कहता हूं उसे समझने की कोशिश करें। वाम पंथी पीछे छूट गए हैं।”

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending