Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देंगे रतन टाटा

Published

on

टाटा संस, टाटा ट्रस्ट, रतन टाटा, मीडिया, ट्रस्टियों के साथ मीडिया, टाटा

Loading

टाटा संस, टाटा ट्रस्ट, रतन टाटा, मीडिया, ट्रस्टियों के साथ मीडिया, टाटा

                                  ratan-tata

मुंबई | टाटा संस ने शुक्रवार को कहा कि उसके अंतरिम अध्यक्ष रतन टाटा का इरादा टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की नहीं है। टाटा संस ने एक बयान में कहा, “अंतरिम अध्यक्ष रतन टाटा ने स्पष्ट किया है कि इस वक्त उनका टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं है। इसके अलावा, मीडिया में आज इस संबंध में कोई खबर नहीं है।”

उन्होंने कहा, “कुछ ट्रस्टियों के साथ मीडिया की हुई बातचीत का हवाला देकर मीडिया में जो कयास लगाया जा रहा है, वह पूरी तरह से गलत है। ट्रस्ट में महज उस व्यवस्था को बनाने पर चर्चा चल रही है, जिससे भविष्य में टाटा ट्रस्ट में नेतृत्व परिवर्तन को आसानी से अंजाम दिया जा सके।”

टाटा ने जोर दिया कि ट्रस्ट ने राष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं और इन पहल को अंजाम तक पहुंचाने के लिए वह ट्रस्ट की कमान अपने हाथ में रखना चाहते हैं। बयान के मुताबिक, “वह हालांकि इस बात को लेकर इच्छुक हैं कि उचित समय पर ट्रस्ट के उत्तराधिकारी को कमान हाथ में लेने के लिए एक प्रक्रिया होनी चाहिए।” टाटा संस में टाटा ट्रस्ट की हिस्सेदारी 66 फीसदी है।

 

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending