Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में घोड़ाडोंगरी उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को बढ़त

Published

on

मप्र में घोड़ाडोंगरी उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को बढ़त

Loading

मप्र में घोड़ाडोंगरी उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को बढ़त

बैतूल| मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना के पांचवें दौर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मंगल सिंह धुर्वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह उईके पर बढ़त बनाए हुए हैं। जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। मतगणना में वोटों की गिनती का कार्य 17 दौर में चलेगा।

घोड़ाडोंगरी के उपचुनाव में सात उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के मंगल सिंह धुर्वे और कांग्रेस के प्रताप सिंह उईके के बीच है। पांच दौर की गिनती पूरी हो गई है। पहले दौर में जहां भाजपा उम्मीदवार आगे रहे, वहीं दूसरे दौर में कांग्रेस उम्मीदवार ने बढ़त हासिल कर ली। उसके बाद से ही भाजपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

निर्वाचन आयोग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पांचवें दौर में भाजपा उम्मीदवार धुर्वे ने कुल 5,406 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। भाजपा उम्मीदवार को 16 हजार 54 और कांग्रेस उम्मीदवार को 10 हजार 648 वोट मिले हैं।

वर्ष 2013 में हुए विधानसभा के चुनाव में भाजपा के सज्जन सिह उईके विजयी हुए थे। उनके निधन के चलते यहां उपचुनाव हुआ।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending