Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मोहित रैना बनेंगे ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’

Published

on

मोहित रैना बनेंगे 'चक्रवर्ती सम्राट अशोक'

Loading

मोहित रैना बनेंगे 'चक्रवर्ती सम्राट अशोक'
मुंबई। टेलीविज़न पर चर्चित धारावाहिको में से एक ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ में जल्द ही आपको अशोक के किरदार में दिखने वाले सिद्धार्थ निगम की जगह मोहित रैना नज़र आने वाले है।
कई सालो के लीप के बाद अशोक का किरदार कौन निभएगा ये सवाल पिछले कई दिनों से लोगो के दिमाग में चल है। लेकिन अब खुद चैनल ने मोहित के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। हालांकि ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ के प्रोमो में यह दिखा चुके है की अशोक अब बड़े हो गए है लेकिन अभी उनका चेहरा गुप्त रख गया है।
मोहित इससे पहले ‘महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभा चुके है जिसमे उन्हें काफी पसंद भी किया गया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending