Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

वीडियो

हो जाए सावधान ! अगर आपको भी सपनों में दिखाई देते हैं सांप या नाग तो आप …..

Published

on

Loading

आपको सपने में क्या दिखाई देता है, इससे कई अच्छी और बुरी बातें जुड़ी होती हैं। इसी तरह सपने में सांप देखना भी कुछ इशारा करता है। वेद-पुराणों के अनुसार सांप को बुरी शक्तियों का प्रतीक माना गया है। यदि आपको सपने में सांप दिखाई दे रहा है तो समझ लीजिए भविष्य में आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं।
स्वप्न में सांप दिखाई देने पर उसका रंग, आकार और उसकी लड़ाई भी अलग-अलग चीजों की तरफ इशारा करती है। कुछ सपने आपको परेशानी से आगाह करते हैं तो कुछ आपके और परिवार के लिए अच्छे होते हैं।
सपने में सांप के काटने का मतलब –
इसी तरह कुछ लोग सपने में देखता है कि उन्हें सांप ने काट लिया। यदि आपको भी ऐसा स्वप्न दिखाई दें तो यह चिंता का विषय हो सकता है। इसका तात्पर्य है कि आप किसी भयंकर बीमारी की चपेट में आने वाले हैं।स्वप्न में बड़ा सांप देखना –

सपने में बड़ा सांप देखना अच्छा नहीं माना जाता। इसका तात्पर्य है सपना देखने वाले का जीवन संकट में है, जल्द उसकी मृत्यु हो सकती है। आप खुद को नाग से घिरे हुए देखे और संघर्ष के बाद आपने उसे मार दिया तो इसका मतलब है कि परेशानी अब टल गई है।

सपने में सांप का रंग –
सपने में सांप के अलग-अलग रंग भी कुछ न कुछ इशारा करते हैं। यदि आप स्वप्न में सांप को अपनी तरफ आता हुआ देखते हैं या आपको रास्ते में काला सांप दिखे तो समझना चाहिए कि व्यक्ति की सेक्सुअल इच्छा चरम पर है।

विवाहित व्यक्ति देखें तो
यदि कोई विवाहित महिला या पुरुष स्वप्न के दौरान काले सांप को रास्ते में देखें तो उसको समझ लेना चाहिए की उसका वैवाहिक जीवन सही नहीं चल रहा है। ऐसे में पति-पत्नी को अपने संबंध सुधारने का प्रयास करना चाहिए।

स्वप्न में सांप से खेल रहे हैं तो –
यदि आप सपने में खुद को सांप के साथ खेलता हुआ देखते हैं तो इसका मतलब है आप आशिक मिजाज है। ऐसे पुरुष या महिला की संभोग और सहसवास की प्रबल इच्छा होती है। ऐसे व्यक्ति की सेक्सुअल इच्छा उस पर हावी रहती है और वह कोई भी दूसरा काम अच्छे से नहीं कर पाता।

सपने में सांप को मारना –
यदि आपको सांप को मारने का स्वप्न दिखाई दें तो यह आपके लिए अच्छा है। इसका मतलब है निकट भविष्य में आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करने वाले हैं। इसका दूसरा मतलब यह हो सकता है कि आपको अचानक धन प्राप्ति होने वाली है।

सपने में नाग दिखाई दें तो –
सपने में नाग दिखाई देता है, ऐसे देखकर बुरा महसूस करने की जरूरत नहीं है। स्वपन में नाग देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है आपके जीवन में सुख-समृद्धि आने वाली है। काला नाग दिखाई दें तो यह आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने की तरफ इशारा करता है।

लाइफ स्टाइल

होम्योपैथी से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा यहां, देखें वीडियो

Published

on

Loading

Continue Reading

Trending