Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

हॉकी रैंकिंग : भारतीय पुरुष टीम छठे स्थान पर पहुंची

Published

on

Loading

ज्यूरिख| भारत की पुरुष हॉकी टीम वैश्विक रैंकिंग में दो स्थान के फायदे के साथ छठे क्रम पर पहुंच गई है जबकि महिला टीम 13वें क्रम पर विराजमान है। एशियाई चैम्पियन भारत ने बेल्जियम को पीछे छोड़ते हुए छठा स्थान हासिल किया। बेल्जियम टीम को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह सातवें क्रम पर है।

न्यूजीलैंड आठवें स्थान पर है। पुरुष वर्ग में विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया और महिला वर्ग में ओलम्पिक चैम्पियन नीदरलैंड्स की टीमें पहले स्थान पर विराजमान हैं।

पुरुष वर्ग में नीदरलैंड्स दूसरे और जर्मनी तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड चौथे क्रम पर पहुंच गया है। अर्जेटीना ने लगातार सुधार करते हुए पांचवां स्थान हासिल कर लिया है।

महिला वर्ग में यूरोहॉकी चैम्पियनशिप 2015 फाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारने के बाद भी नीदरलैंड्स पहले स्थान पर विराजमान है।

आस्ट्रेलिया तीसरे और अर्जेटीना चौथे क्रम पर है।

 

खेल-कूद

NADA ने रेसलर बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए किया निलंबित, ये है वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से बजरंग के पेरिस ओलंपिक में खेलने के सपने पर संकट के बादल छाए हैं। जानकारी के अनुसार बजरंग पुनिया 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के लिए अपना सैंपल देने में विफल रहे, जिसके बाद नाडा ने उन्हें भविष्य के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों में पुनिया, ओलंपियन साक्षी मलिक और विनेश सहित अन्य शीर्ष पहलवानों की कतार में सबसे आगे थे। निलंबन के बाद टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले पुनिया को इस महीने के अंत में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने से रोक दिए जाने की संभावना है। 65 किग्रा वर्ग में अभी तक किसी भी भारतीय ने ओलंपिक कोटा नहीं जीता है।

निलंबन पत्र वर्ल्ड यूनाइटेड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की भंग हो चुकी तदर्थ समिति को भेजा गया था। वहीं, बजरंग ने कुछ महीने पहले एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्पायर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने डोप नियंत्रण अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की और दावा किया कि नाडा अधिकारियों ने अभी तक उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया है।

Continue Reading

Trending