Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हिमाचल में पारा शून्य से नीचे

Published

on

Loading

शिमला| हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों मनाली, कल्पा और ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी से गुरुवार को पारा शून्य के नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, राज्य की निचली और मध्यवर्ती पहाड़ियों में बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने  बताया कि बारिश की वजह से यह ठंड एक सप्ताह से ज्यादा दिनों तक बरकरार रहेगी और शुक्रवार तक राज्य में बर्फबारी और गरज के साथ बारिश जारी रह सकती है।

शिमला में 4.6 मिलीमीटर बारिश होने से न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में 13 सेंटीमीटर बर्फबारी और 20 मिलीमीटर बारिश होने से रात में तापमान हिमांक से 1.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

शिमला के पास के पर्यटन स्थलों कुफरी और नरकंदा में भी बर्फबारी हुई।

शिमला से कल्पा की दूरी लगभग 250 किलोमीटर है। कल्पा में 19.1 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई और यहां न्यूनतम तापमान हिमांक से 6.4 डिग्री नीचे, धर्मशाला में 5.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। धर्मशाला में 23.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

लाहौल और स्पीति के मुख्यालय केलांग में 32 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई और न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, बुधवार से लाहौल और स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला और चंबा जिलों की ऊंची पहाड़ियों में सामान्य से लेकर भारी हिमपात हो रहा है।

सरकार ने शुक्रवार तक भारी हिमपात और हिमस्खलन की संभावनाओं के बीच स्थानीय लोगों और पर्यटकों को शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के ऊपरी इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी है।

यहां तक कि मनाली के नजदीक सोलांग, ब्यास कुंड, नेहरू कुंड और कोठी जैसे बर्फीले इलाके को हिमस्खलन संभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending