Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चलती कार पर हुई गोलियों की बौछार, मौके पर महिला की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह एक 30 वर्षीय महिला की उसके पति और दो वर्ष के बच्चे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस उपायुक्त मिलिंद महादेव दमबेरे ने बताया कि प्रिया मेहरा नामक महिला अपने पति और बच्चे के साथ कार में यात्रा कर रही थी, जब उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग में तडृके करीब 4.30 बजे उसे गोली मार दी गई।

मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसी से पैसे उधार लिए थे और आरोप लगाया कि हत्या के पीछे उसी शख्स का हाथ है क्योंकि वह राशि का वापस भुगतान नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने ऊंची ब्याज दर पर पांच लाख रुपये उधार लिए थे और कर्ज 40 लाख रुपये तक बढ़ गया था, इसलिए वह पैसे वापस नहीं कर पा रहे थे।

 पुलिस अधिकारी ने बताया, “मृतका के पति के मुताबिक, एक कार में चार हमलावर सवार थे और महिला को दो बार गोली मारी गई।” दमबेरे ने कहा कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल (बीजेआरएम) भेज दिया गया है। जब महिला की हत्या हुई तब परिवार कश्मीरी गेट से रोहिणी स्थित अपने घर जा रहा था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending