Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हिमाचल में कड़ाके की ठंड

Published

on

Loading

Shimla: Tourists enjoy themselves on Christmas at Ridge in Shimla, on Dec 25, 2014. (Photo: IANS)शिमला| हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड है और इस दौरान तापमान शून्य से भी नीचे चला जाएगा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा है कि बीते कई दिनों से शिमला में रात के तापमान में थोड़ी कमी देखी जा रही है। यहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। हालांकि, गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस था।

लाहौल-स्पीति जिले के कीलांग तथा किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान क्रमश: शून्य से नीचे नौ डिग्री तथा शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस था।

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में तापमान शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि धर्मशाला में 4.6 डिग्री सेल्सियस तथा चंबा जिले के डलहौजी में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पहले इन शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे तीन डिग्री सेल्सियस, 5.2 डिग्री सेल्सियस तथा 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने कहा है कि 31 दिसंबर तक राज्य में न वर्षा और न ही हिमपात होगा।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending