Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हिमाचल प्रदेश में 5,000 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण

Published

on

Loading

शिमला| हिमाचल प्रदेश में 5,000 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को ध्यान में रखते हुए दिया गया, जो इस वित्त वर्ष का मुख्य लक्ष्य है। एक सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि 2015-16 के दौरान आजीविका मिशन के तहत मुख्य जोर सामाजिक एकजुटता, संस्था निर्माण, राष्ट्रीयकरण और मानव संसाधन रचना पर ज्यादा ध्यान दिया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य गरीब परिवारों तक पहुंचना और उनका तब तक लालन-पालन करना है, जब तक कि वे गरीबी मुक्त न हो जाएं। यह मिशन राज्य में 2013 में शुरू हुआ और इस साल निधि प्रबंधन के तहत 5,542 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत 9,146 स्वयं सहायता समूहों के जरिये गरीबी रेखा से नीचे और गरीब परिवारों की करीब 50,000 महिलाओं को शामिल किया गया है।

यह कार्यक्रम कुछ चयनित खंडों-कंडाघाट, मंडी सदर, नूरपुर, हरोली और बसंतपुर में चलाया गया है, जबकि बाकी गैर-गहन खंडों में यह कार्यक्रम आंशिक रूप से चालू है।

केंद्र सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए अब तक 1,496.98 लाख रुपये की मंजूरी दी है। इसमें राज्य सरकार का योगदान 333 लाख रुपये का है।

इस कार्यक्रम के दायरे में पहले गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को लाया जाएगा।

 

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending