Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हरियाणा में सड़क दुर्घटना में 7 मरे

Published

on

Loading

चंडीगढ़| हरियाणा में एक बस तथा एक ट्रक की टक्कर में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पांच व्याख्याताओं तथा दो विद्यार्थियों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हरियाणा की राजधानी से 55 किलोमीटर दूर अंबाला जिले में साहा-शहजादपुर मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में 19 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से अधिकांश विद्यार्थी हैं।

सभी पीड़ित जिले में स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी हैं।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के वक्त बस में लगभग 30 व्यक्ति सवार थे।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने उस अस्पताल का दौरा किया, जहां 14 घायलों को भर्ती कराया गया है।

इनमें से गंभीर रूप से घायल पांच व्यक्तियों को चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च भेज दिया गया है।

घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

 

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending