Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘दमदार’ स्वाति सिंह बनीं बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

Swati singhलखनऊ। गाली कांड में बीएसपी प्रमुख मायावती को चुनाव लडऩे की खुली चुनौती देने वाली स्वाति सिंह को भाजपा ने उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। स्वाति बीजेपी से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी हैं।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार देर शाम स्वाति समेत चार मोर्चों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। स्वाति के अलावा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद छोटे लाल खरवार, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद को बनाया गया है।

बता दें कि दयाशंकर सिंह ने मायवती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद बीएसपी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन करते हुए दयाशंकर की पत्नी और बेटी के लिए भी वैसी ही भाषा का प्रयोग कर बदला लिया था। उसके बाद स्वाति ने मायावती और अन्य बसपा नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। स्वाति ने कहा था कि मायावती यूपी में किसी भी सामान्य सीट से चुनाव लड़ें, वो खुद उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

स्वाति ने जिस दमदार तरीके से बीएसपी पर हमला किया था, उससे स्पष्ट था कि बीजेपी उनका इस्तेमाल यूपी के आगामी विधानसभा चुनावों में करेगी। फिलहाल इस फैसले से यह बात सही साबित होती दिख रही है।

Continue Reading

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending