Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

स्वस्थ हुए गंभीर, जल्द नाइटराइडर्स से जुड़ेंगे

Published

on

gautam-gambhir-ipl

Loading

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर स्वस्थ हो गए हैं और पुणे में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होने वाले आईपीएल-8 के अपने आगामी मैच के लिए वह जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे। नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन के बीच यह मैच महाराष्ट्र क्रिकेट संघ अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शनिवार को होना है।

गंभीर ने गुरुवार को ट्वीट किया, “आह, तेजी से स्वस्थ हो रहा हूं। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, मेरे लिए उनके बहुत मायने हैं। टीम से जुड़ने के लिए जल्द ही कोलकाता से पुणे को उड़ान भरूंगा।” गंभीर ने एक दिन पहले ही ट्वीट किया था कि वह खराब स्वास्थ्य के कारण टीम के साथ पुणे के लिए उड़ान नहीं भर सकेंगे। गंभीर ने बताया था कि पेट में संक्रमण के चलते उन्हें खिचड़ी और दही-चावल खाकर काम चलाना पड़ रहा है।

मौजूदा चैम्पियन नाइट राइडर्स के लिए गंभीर ने इस सत्र में लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। आईपीएल-8 में अब तक खेले दो मैचों में उन्हें एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending