Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

स्मृति ईरानी का चूड़ियां फेंकने पर कांग्रेस पर पलटवार, बोलीं–हमले के लिए पुरुष को भेजना गलत

Published

on

स्मृति ईरानी, चूड़ियां, पुरुष, कांग्रेस

Loading

गुजरात में किसान की ओर से अपने ऊपर चूड़ियां फेंकने की घटना पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। स्मृति ईरानी ने इस घटना को कांग्रेस पार्टी की साजिश करार देते हुए कहा है कि इन लोगों ने महिला पर आक्रमण के लिए पुरुष को भेजा।

स्मृति ईरानी, चूड़ियां, पुरुष, कांग्रेस

आपको बता दें कि सोमवार को गुजरात के अमरेली शहर में स्मृति ईरानी पर एक किसान ने कर्ज माफी की मांग करते हुए चूड़ियां फेंकी थीं। केतन कासवाला नाम के इस 20 वर्षीय किसान ने केंद्रीय मंत्री पर उस वक्त चूड़ियां फेंकीं जब वह अमरेली में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कासवाला को हिरासत में ले लिया। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि बाद में स्मृति ईरानी के कहने पर पुलिसवालों ने कासवाला को छोड़ दिया था।

मंगलवार को इस पूरी घटना को लेकर स्मृति ईरानी ने अपनी बात सामने रखी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि गुजरात में चुनाव आ रहे हैं इसलिए इस तरह के करतबों की मुझे अपेक्षा है। स्मृति ईरानी ने इस पूरे मामले का ठीकरा कांग्रेस पार्टी पर फोड़ो और कहा कि इन लोगों ने पुरुष को भेजा एक महिला पर आक्रमण करने के लिए, उनकी ये रणनीति थोड़ी गलत है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending