नेशनल
सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, शिमला से नई दिल्ली लाई गईं
शिमला, 23 मार्च (आईएएनएस)| कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उन्हें शिमला से नई दिल्ली ले जाया गया। वह यहां बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ थीं।
उन्हें गुरुवार रात विशेष विमान से पहले शिमला से चंडीगढ़ ले जाया गया और उसके बाद वहां से नई दिल्ली ले जाया गया।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, सोनिया गांधी ने शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में जांच कराने से इनकार कर दिया और चंडीगढ़ ले जाने पर जोर दिया, जिसके बाद उन्हें गुरुवार रात चंडीगढ़ ले जाया गया और उसके बाद नई दिल्ली ले जाया गया।
सोनिया गांधी और उनकी बेटी ओबेरॉय ग्रुप के लग्जरी रिसॉर्ट वाइल्डफ्लॉवर हॉल में ठहरी थीं।
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक रमेश चंद भी सोनिया गांधी के साथ शिमला से चंडीगढ़ गए।
चंद ने आईएएनएस को बताया, उनकी हालत स्थिर है।
सोनिया गांधी और उनका परिवार बुधवार को यहां पहुंचा था और चाराबरा का दौरा किया था, जहां प्रियंका वाड्रा के कॉटेज का निर्माण कार्य चल रहा है।
नेशनल
15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत
पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।
-
आध्यात्म23 hours ago
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
-
नेशनल2 days ago
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट
-
नेशनल2 days ago
कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस
-
नेशनल2 days ago
रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
-
नेशनल2 days ago
प्रचार के लिए निकलने से पहले क्रैश हुआ उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे का हेलीकाप्टर, बाल-बाल बची जान
-
नेशनल2 days ago
अमेठी से राहुल गांधी के न लड़ने पर आया स्मृति ईरानी का बयान, कही ये बात
-
नेशनल1 day ago
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की राहुल गांधी की आलोचना, कहा- रायबरेली से चुनाव लड़कर कार्यकर्ताओं को गलत संदेश दिया
-
नेशनल1 day ago
सिद्दारमैया के करीबी मंत्री का बयान, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को गोली मार देनी चाहिए