Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सेल्‍फ डिफेंस के लिए जेकेपी को मिला शौर्य अवार्ड

Published

on

Loading

JKPलखनऊ। लड़कियों की आत्मरक्षा के लिए पिछले दिनों प्रतापगढ़ के मनगढ़धाम में जगद्गुरु कृपालु परिषत् द्वारा आयोजित सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम को बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सम्मान मिला। गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में परिषत् को बहादुरी के लिए शौर्य अवार्ड 2016 से नवाजा गया। परिषत् की ओर से चंद्रसेन वर्मा ने अवार्ड ग्रहण किया।

शौर्य अवार्ड 2016 से सम्मानित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जेकेपी की अध्यक्षा डा. विशाखा त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिवेश में लड़कियों को आत्मरक्षा का अधिकार होना ही चाहिए। उनको अपनी सुरक्षा में सक्षम बनाने के लिए परिषत् ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें हमारे विद्यालय की लड़कियों के अलावा क्षेत्र के अन्य विद्यालयों की लड़कियों ने भी भाग लिया। डा. त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे अवार्ड कार्यक्रमों से हौसला अफजाई होती है। परिषत् भविष्य में भी लड़कियों के सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम का आयोजन करती रहेगी।

जेकेपी के सचिव राम पुरी ने कहा कि परिषत् का उद्देश्य लड़कियों को शिक्षित बनाने के साथ-साथ आत्मरक्षा में सक्षम बनाने का भी है और हमने इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग का यह प्रोग्राम चलाया। हम इसे आगे भी और अच्छे तरीके से चलाते रहेंगे।

शौर्य अवार्ड 2016 को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरव व सम्मान का है क्योंकि आज हम उनको सम्मानित कर रहे हैं जो आज इस दुनिया में तो नहीं हैं लेकिन जब तक सूरज-चांद रहेगा जब तक हिंदुस्तान जिंदाबाद रहेगा तब तक उनका नाम रहेगा।

मंत्री प्रो.अभिषेक मिश्रा ने कहा कि नींव के पत्थर का कोई नहीं पहचानता। हम केवल इमारत को देखते हैं और खुश हो जाते हैं लेकिन यह शहीद हमारे नींव के पत्थर हैं। कार्यक्रम में तमाम शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, सपा नेत्री जूही सिंह, भाजपा के पूर्व नेता संजय जोशी, स्वामी चक्रपाणि सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending