Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सुषमा के इस्तीफे का सवाल नहीं : जेटली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि ललित मोदी के मुद्दे पर कांग्रेस ‘खोखली नारेबाजी’ कर रही है। उन्होंने लोकसभा में कहा कि सरकार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर लगे आरोपों को खारिज करती है। लोकसभा में ललित मोदी मुद्दे पर कांग्रेस की तरफ से लाए गए कार्यस्थगन प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए जेटली ने कहा, “वे (कांग्रेस) खोखले नारों से ऊपर नहीं उठ सके हैं। वे कोई भी तार्किक बात नहीं पेश कर सके हैं।”

उन्होंने कहा, “सरकार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करती है। सुषमा जी के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता।” कांग्रेस सासंदों ने जवाब देने के लिए जेटली के खड़े होते ही सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया। कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मांग थी कि प्रधानमंत्री मोदी सदन में आकर बयान दें। कांग्रेस सांसदों की गैर मौजूदगी के बीच कार्यस्थगन प्रस्ताव को ध्वनिमत से नामंजूर कर दिया गया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending