Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सुशील मोदी के काफिले पर आरजेडी कार्यकर्ताओं का हमला, कार के शीशे तोड़े

Published

on

Loading

वैशाली। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की गाड़ी पर हमला होने की खबर है। बताया जा रहा है कि कुछ कथित राजद कार्यकर्ताओं ने उसकी कार पर पत्थरों से हमला कर लिया। हालांकि इस हमले में उन्हें कोई चोट नहीं आई है। सुशील मोदी पूर्व भाजपा विधायक अच्‍युतानंद सिंह की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए वैशाली गए थे जब यह वाकया हुआ।

सुशील मोदी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वो पूर्व भाजपा विधायक अच्‍युतानंद सिंह की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए जा रहे थे इसी बीच कुछ राजद कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और पत्थर बरसाने लगे। इतना ही नहीं उन लोगों ने पत्थर मारकर उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।

उन्होंने बताया कि वो हमें और नुकसान पहुंचा पाते इससे पहले ही फोर्स वहां आ गई। सुशील मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वो राजद कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस कृत्य से गुस्से में न आएं और शांति बनाए रखें।

उधर, लालू प्रसाद यादव ने सुशील मोदी के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। लालू ने कहा कि हमारे किसी भी कार्यकर्ता ने सुशील मोदी पर हमला नहीं किया। ये बीजेपी वालों की आरजेडी को बदनाम करने की साजिश है।

 

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending