Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सुधर रही है ताजनगरी की सूरत

Published

on

Loading

आगरा। ताजमहल के शहर आगरा की सूरत कुछ बदली, कुछ बेहतर नजर आ रही है। शहर में एक पखवाड़े में एक हजार से अधिक अवैध निर्माणों को गिराया जा चुका है।
यमुना पर एक नया पुल खुद को औपचारिक रूप से खोले जाने की प्रतीक्षा कर रहा है। 305 किलोमीटर लंबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर काम ने गति पकड़ ली है।

कहा जा रहा है कि इसका काम अगले साल पड़ने वाली डेडलाइन से पहले पूरा हो जाएगा। यमुना एक्सप्रेस-वे को ताजमहल इलाके और आगरा-मुंबई रोड से जोड़ने वाली शहर के अंदर की रिंग रोड के काम ने भी गति पकड़ ली है। राज्य की अखिलेश सरकार की कोशिश है कि आगरा में मेट्रो का काम भी इस साल के अंत तक शुरू हो जाए।
ताज के लिए भी काफी कुछ हो रहा है। घूमने वाला गेट, ई-टिकट, एक नया सुविधा केंद्र, मोहब्बत के शाहकार के आसपास सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 160 करोड़ की योजना-ताज के लिए भी काफी कुछ हो रहा है।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य रोली तिवारी मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कोशिश है कि ताज नगरी वास्तव में ताज के अनुरूप बन सके। उनकी कोशिश है कि सभी प्रोजेक्ट 2017 से पहले पूरे हो जाएं। शहर में अवैध निर्माणों को ढहाया जा रहा है। होटल व्यवसाय से जुड़े सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस तोड़फोड़ ने आपातकाल के काले दिनों की याद ताजा कर दी है। उस दौरान भी महात्मा गांधी सड़क को बनाने के लिए ऐसी ही तोडफोड़ हुई थी।

आगरा के प्रशासनिक अधिकारियों का अमला किसी भी अतिक्रमण को गिराने में परहेज नहीं कर रहा है। इस मामले में रसूख रखने वालों की भी नहीं चल रही है। शहर के आम नागरिकों को उम्मीद है कि अब ताजनगरी एक बार फिर सांस ले सकने की हालत में होगी।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending