Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सी वोटर के एक्जिट पोल में महागठबंधन को बढ़त

Published

on

Loading

नई दिल्ली। टाइम्स नाऊ और सी-वोटर ने गुरुवार को जारी एक्जिट पोल में बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन को सर्वाधिक सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। सी वोटर ने महागठबंधन को 112 से 132 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।

वहीं 243 सीटों वाले बिहार विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 101 से 121 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य दलों को छह से 14 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। हर तरह की संभावनाओं को मिलाकर महागठबंधन को आधे के लगभग 122 सीटें और जबकि राजग को 111 सीटें मिल सकती हैं। शेष 10 सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवार जीत हासिल कर सकते हैं।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending