Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार चुनाव : 4 सर्वे में नीतीश, 2 में मोदी आगे

Published

on

Loading

नई दिल्ली| अधिकतर सर्वे एजेंसियों ने जहां गुरुवार को संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन को सर्वाधिक सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की है, वहीं न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के सर्वे में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को भारी बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। चाणक्या के अलावा टाइम्स नाऊ-सी वोटर, एबीपी न्यूज और न्यूज नेशन के सर्वे में हालांकि त्रिशंकु विधानसभा की आशंका व्यक्त की गई है।

चाणक्या के सर्वे के मुताबिक, 243 सीटों वाले बिहार विधानसभा में राजग को 155 सीटें मिल सकती हैं। महागठबंधन को 83 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, वहीं अन्य दलों के पाले में पांच सीटें जा सकती हैं। टाइम्स नाऊ और सी-वोटर के एक्जिट पोल में महागठबंधन को 112 से 132 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है, जबकि 243 सीटों वाले बिहार विधानसभा में राजग को 101 से 121 सीटें मिल सकती हैं।

हर तरह की संभावनाओं को मिलाकर महागठबंधन को आधे के लगभग 122 सीटें और जबकि राजग को 111 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे और सिसेरो के एक्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 120 सीटें मिल सकती हैं, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 117 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। मतदान बाद किए गए सर्वेक्षण में भाजपा गठबंधन को 113 से 127 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 111 से 123 सीटें मिलने की संभावना है।

एबीपी न्यूज के एक्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 108 सीटें मिलती नजर आ रही हैं जबकि महागठबंधन 130 सीटें जीत सकती है। न्यूज नेशन ने एनडीए को 115 से 119 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है, जबकि महागठबंधन 120 से 124 सीटें जीत सकती हैं।

243 सीटों वाले बिहार विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है, जो किसी भी दल को मिलता नजर नहीं आ रहा।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending