Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सीमा पर सक्रियता के कारण चुनौतियां बढ़ रही : जनरल सुहाग

Published

on

Loading

नई दिल्ली| सेना दिवस से पहले सालाना संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनरल दलबीर सिंह ने कहा कि सीमा पर सक्रियता के कारण चुनौतियां बढ़ रही हैं। सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान, जम्मू एवं कश्मीर में भारत के खिलाफ छद्म युद्ध को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि सीमा पर सक्रियता के कारण सुरक्षा चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। जनरल सुहाग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पाकिस्तान अपने देश में आतंकवादी घटनाओं का शिकार होने के बावजूद जम्मू एवं कश्मीर में छद्म युद्ध को बढ़ावा दे रहा है।”

उन्होंने कहा, “अपने देश में जनहानि से जूझने के बावजूद पाकिस्तान जम्मू एवं कश्मीर में छद्म युद्ध को बढ़ावा दे रहा है। आतंकवादियों द्वारा किए गए हाल के हमले उनकी हताशा को प्रदर्शित करते हैं। इससे यह भी पता चलता है कि आज भी सीमा पर आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर चल रहे हैं।” उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में हाल के आतंकवादी हमलों से स्पष्ट है कि पाकिस्तान में आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविर आज भी चल रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन नियंत्रण रेखा से जम्मू क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा की ओर स्थानांतरित हो गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

जनरल सुहाग ने कहा कि चीन के साथ सीमा पर माहौल शांतिपूर्ण है और विश्वास बहाली के उपायों को लागू किया गया है। उन्होंने कहा, “नियंत्रण रेखा पर आतंकवाद-रोधी तंत्र बेहद मजबूत है। अब हमारा ध्यान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर केंद्रित है।” एक अन्य सवाल के जवाब में सेना प्रमुख ने कहा कि सीमा पर गोलीबारी का जवाब देने के लिए भारतीय सेना के कमांडर स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा, “सेना तैयार है, अच्छी तरह प्रशिक्षित है, प्रेरित, सुसज्जित है और राष्ट्रहित उसका एक मात्र उद्देश्य है। साथ ही रास्ते में आने वाले किसी भी खतरे से लोहा ले सकती है।”

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending