Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सीट बंटवारे पर नजरअंदाजी से लोजपा सांसद नाराज

Published

on

Loading

पटना| लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद रामा सिंह ने पार्टी अध्यक्ष रामविलास पासवान पर बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ सीट बंटवारे के मुद्दे पर उनसे राय नहीं लिए जाने का आरोप लगाया और इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सिंह ने कहा कि सीट बंटवारे जैसे अहम मुद्दे पर उनसे कोई राय नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मुद्दे पर बड़े नेताओं की पूछ नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा, “सभी बड़े निर्णय लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान अपने बेटे और भाइयों के साथ मिलकर ले रहे हैं। इन पर पुराने नेताओं से चर्चा नहीं हो रही है। पार्टी में अंदरूनी व्यवस्था चरमरा गई है।”

उन्होंने यह भी कहा कि इसकी शिकायत पहले भी अध्यक्ष से की गई थी। सिंह ने अगाह करते हुए कहा कि अगर पार्टी में यही स्थिति रही तो इसे विधानसभा चुनाव में खामियाजा भुगतना होगा।

इस विरोध के बाद पार्टी से निष्कासित किए जाने के प्रश्न पर सांसद ने कहा, “पार्टी निकाल दे कोई बात नहीं। हम काम करने वाले आदमी हैं। जो सच है, वही बोलेंगे।”

उल्लेखनीय है कि लोजपा रजग का एक घटक दल है। राजग में सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में सभी घटक दलों के नेताओं के बीच बैठकों का सिलसिला जारी है। रपटों के मुताबिक, भाजपा नीत राजग में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है और शनिवार की शाम को इसकी औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending