Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सिसोदिया के कार्यालय से दस्तावेज, कंप्यूटर चोरी

Published

on

Loading

सिसोदिया के कार्यालय से दस्तावेज, कंप्यूटर चोरी

नई दिल्ली | दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कार्यालय में गुरुवार देर रात चोरी हो गई। चोर उनके दफ्तर से कुछ दस्तावेज व कंप्यूटर चुरा ले गए। पुलिस उपायुक्त (ईस्ट) ओमवीर सिंह ने कहा, “उपमुख्यमंत्री के पटपड़गंज स्थित कार्यालय में गुरुवार देर रात लूटपाट हुई।”

सिंह ने बताया कि जिला फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से उंगलियों के निशान लिए हैं।

सिंह के मुताबिक, “कार्यालय स्थानांतरित किया जा रहा था और अधिकांश सामान पहले ही हटा लिए गए थे। हालांकि, कुछ दस्तावेज और दो कंप्यूटर चोरी हो गए।”

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता पंकज सिंह ने  बताया कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ था और लेटरहेड सहित कुछ दस्तावेज व दो कंप्यूटर के सीपीयू गायब थे।

पार्टी कार्यालय के प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा, “चोर सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए, जिनमें रिकॉर्डिग थी।”

उन्होंने बताया कि पुलिस शुक्रवार सुबह खोजी कुत्तों के साथ मामले की जांच के लिए सिसोदिया के कार्यालय पहुंची थी।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending