Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सार्वधिक पसंद किए गए 100 शहरों की सूची में शामिल है भारत के ये शहर

Published

on

Loading

यात्रा के लिहाज से पंसदीदा शहरों में चेन्नई, कोलकाता समेत भारत के 6 शहरों को दुनिया के शीर्ष 100 यात्रा स्थलों की सूची में जगह मिली है। मास्टरकार्ड ग्लोबल डेस्टिनेशन सिटिज इंडेक्स 2017 के मुताबिक सूची में चेन्नई, कोलकाता के अलावा मुंबई, दिल्ली, पुणे और बेंगलुरु को इस सूची में स्थान मिला है।

भारत के यात्रा स्थलों में चेन्नई पहले स्थान पर है। इसके अलावा चेन्नई को एशिया प्रशांत के शीर्ष 10 स्थलों में भी शामिल किया गया है। सूचकांक के मुताबिक, एशिया प्रशांत में यात्रा और पर्यटन के क्षेत्र में मंदी के कोई संकेत नहीं हैं। क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुयी है।

मास्टरकार्ड ने एक बयान में कहा, “एशिया प्रशांत स्थलों के शीर्ष 10 शहरों में रातभर रहने वाले विदेशी आंगतुकों द्वारा किया गया खर्च सबसे अधिक है। यहां 2016 में यात्रा व्यय का आंकड़ा 91.16 अरब डॉलर था। इस मामले में एशिया प्रशांत ने यूरोप (74.74 अरब डॉलर) और अमेरिका (55.02 अरब डॉलर) को पीछे छोड़ दिया है।

 

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending