Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सामाजिक बहिष्कार एक बुराई है : रितुपर्णा सेनगुप्ता

Published

on

Loading

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)| लैंगिक भेदभाव के खिलाफ एक अभियान का समर्थन करने वाली अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता का कहना है कि सामाजिक बहिष्कार एक बुराई है, जिसने लोगों को बांटा है।

अभियान का टीजर ‘नो कंडीशन्स अप्लाई’ पिछले महीने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लांच हुआ था।

अभियान के समर्थन में एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी, जो सात अक्टूबर को रिलीज होगी।

कलकत्ता टाइम्स और टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा शुरू किए गए अभियान में उन महिलाओं के अनुभवों के बारे में बताया गया है जिनके साथ भेदभाव हुआ और जब उन्हें दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान सिंदूर खेला में भाग लेने की अनुमति मिली तो उन्हें कैसा महसूस हुआ।

इस अभियान के जरिए रितुपर्णा भेदभाव से परे जाकर अविवाहित, तलाकशुदा, विधवा, ट्रांसजेंडर, यौन कर्मी, समलैंगिक सभी का सिंदूर खेला में स्वागत करना चाहती हैं।

रितुपर्णा ने अपने बयान में कहा, मैं इस अभियान के संदेश में पूरी तरह से विश्वास करती हूं। समाज के हर वर्ग की महिला को हर त्योहार को अपने परिवार और दोस्तों के साथ समान रूप से मनाने का अधिकार है। सिंदूर दिव्यता, प्रेम, शांति, आशीर्वाद और पूर्वाग्रह के खिलाफ विद्रोह का प्रतीक है, इसलिए महिलाओं का इसके साथ मजबूत जुड़ाव है।

उन्होंने कहा, महिलाओं का अस्तित्व खुशी से भरा होना चाहिए न कि डरा हुआ। सामाजिक बहिष्कार एक बुराई है, जिसने हमें बांटने का काम किया है और यह जरूरी है कि हम इस बुराई से लड़कर इस सोच को जड़ से खत्म कर दें। सिंदूर खेला एक ऐसा ही अवसर है और इस अभियान ‘नो कंडीशन्स अप्लाई’ के जरिए हम सकारात्मक बदलाव लाने और समाज में जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को स्वीकार किए जाने की उम्मीद करते है।

अभिनेत्री का अन्य हस्तियों जैसे गार्गी रॉय चौधुरी, मानोबी बंदोपाध्याय और सोहिनी सेनगुप्ता ने समर्थन किया है।

Continue Reading

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending