Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन चिकनगुनिया की चपेट में

Published

on

Loading

saadhvi niranjan jyotiहमीरपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी जानलेवा चिकनगुनिया बुखार की चपेट में आ गई हैं। बुधवार देर रात उन्हें कानपुर की रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर तबीयत में सुधार न होने पर वह दिल्ली चली गईं।

साध्वी निरंजन ज्योति पिछले दिनों बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर, महोबा सहित कई इलाकों के दौरे पर आई थीं। हमीरपुर में ही उनकी तबीयत खराब हो गई। बावजूद वह अपने आश्रम मूसानगर (कानपुर देहात) चली गईं। बुखार के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें रीजेंसी कानपुर ले जाया गया, जहां जांच में चिकनगुनिया के लक्षण पाए गए।

केंद्रीय राज्यमंत्री के काफी नजदीकी भाजपा नेता कुलदीप निषाद ने गुरुवार को बताया कि मंत्री साध्वी चिकनगुनिया बुखार से पीडित हैं। उन्होंने बताया कि हमीरपुर, तिंदवारी, बांदा, महोबा व हमीरपुर सहित अन्य इलाकों में पार्टी के कार्यक्रम में मंत्री आई थीं। हमीरपुर में तेज बुखार के कारण वह कार्यक्रम से सीधे मूसानगर चली गई थीं, जहां से उन्हें इलाज के लिए रीजेंसी कानपुर ले जाया गया था।

भाजपा नेता व नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप निषाद ने बताया कि खून की जांच में मंत्री को चिकनगुनिया बीमारी पाई गई। उनके मुताबिक, तबीयत में सुधार न होने के कारण साध्वी को कानपुर से दिल्ली ले जाया गया है।

साध्वी का मूसानगर में आश्रम है, जहां वह बचपन में कथा कहती थीं। वह परमानंद स्वामी की शिष्या हैं और साध्वी ऋतंभरा उनकी दीदी हैं।

दिल्ली में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत उन्होंने एक भद्दे नारे से किया था, जिस कारण बाद में पार्टी ने उन्हें चुनाव प्रचार से अलग रखा।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending