Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मिस्त्री को टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाया गया, रतन टाटा बने अंतरिम चेयरमैन

Published

on

Loading

cyrus mistry-ratan tataमुंबई। देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक टाटा ग्रुप के चेयरमैन सायरस मिस्त्री को सोमवार को पद से हटा दिया गया। उनके बाद अब रतन टाटा कंपनी के अंतरिम चेयरमैन बने हैं।

इस निर्णय को लेकर कंपनी प्रवक्ता ने बताया, कंपनी के बोर्ड और प्रमुख शेयरधारकों ने मिलकर यह फैसला किया है, जोकि टाटा संस और टाटा समूह के दीर्घकालिक हितों को देखते हुए किया गया है। प्रवक्ता ने आगे कहा, संचालन स्तर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टाटा संस बोर्ड ने चार महीने के लिए रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है। इस दौरान कंपनी का सर्च पैनल नए चेयरमैन की तलाश करेगा। इस पैनल में रतन टाटा, वेणु श्रीनिवासन, अमित चंद्र, रोनेन सेन और लॉर्ड कुमार भट्टाचार्य शामिल होंगे।

हालांकि टाटा ग्रुप के सबसे बड़े हिस्सेदार शापूरजी और पालोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप के इस फैसले को अवैध बताया है। उन्होंने इस फैसले को चुनौती देने की बात भी कही है। माना जा रहा है कि दोनों ग्रुप इस फैसले के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending