Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

साइबर अपराधों पर चीन  व अमेरिका के बीच तीसरी उच्चस्तरीय वार्ता

Published

on

Loading

साइबर अपराधों पर चीन  व अमेरिका के बीच तीसरी उच्चस्तरीय वार्ता

बीजिंग । चीन और अमेरिका साइबर अपराध और इससे संबंधित मामलों पर तीसरी उच्चस्तरीय वार्ता इस सप्ताह अमेरिका में आयोजित होगी। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चीन के स्टेट काउंसलर और सार्वजनिक सुरक्षा के मंत्री गुओ शेंगकुन इस वार्ता में सहअध्यक्ष के तौर पर शामिल होने के लिए मंगलवार को अमेरिका के लिए रवाना होंगे और वहां शुक्रवार तक रहेंगे।

गुओ और अमेरिकी अटार्नी जनरल लोरेटा लिंच और होमलैंड सुरक्षा के सचिव जे जॉनसन की सहअध्यक्षता में साइबर अपराधों पर पहली चीन-अमेरिका उच्चस्तरीय वार्ता पिछले साल दिसंबर में वाशिंगटन में और दूसरी वार्ता इस साल जून में बीजिंग में आयोजित की गई थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending