Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सपा का रजत जयंती समारोह आज, शिवपाल करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Published

on

Loading

sp silver jubliee

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के 25 साल पूरे होने पर शनिवार को लखनऊ में रजत जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। इस रजत जयंती समारोह में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस समारोह को सीएम अखिलेश यादव की समाजवादी विकास रथयात्रा के ठीक एक दिन बाद आयोजित करने को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

इस बीच समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद जनता परिवार के एका के सूत्रधार रहे दलों के प्रमुखों में से कई नेता हिस्सा लेंगे। इससे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में धर्मनिरपेक्ष दलों के गठबंधन का कोई रास्ता भी खुल सकता है। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में एक लाख लोगों की क्षमता का पंडाल बना हुआ है। शिवपाल यादव के समर्थकों की ओर से अखिलेश की रथयात्रा से अधिक भीड़ जुटा कर लंबी लकीर खींचने का प्रयास भी जारी है।

समारोह में बिहार की सत्ता में काबिज महागठबंधन के सबसे बड़े दल राजद, जद (यू) के पूर्व अध्यक्ष और रालोद मुखिया भी होंगे। रजत जयंती में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, जनता दल (एस) प्रमुख एच. डी. देवगौड़ा, रालोद प्रमुख अजित सिंह, सांसद राम जेठमलानी, जद (यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, अभय चौटाला समेत गैर भाजपा दलों के एक दर्जन नेता मौजूद रहेंगे। लालू यादव शुक्रवार की देर रात लखनऊ पहुंच चुके हैं।

सपा के रजत जयंती समारोह के मद्देनजर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था है। समारोह उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित होने जा रहा है। इसे लेकर भीड़ प्रबंधन, यातायात और कानून-व्यवस्था आदि मसलों का बारीकी से अध्ययन किया गया है। सब कुछ आकलन कर मौके पर भारी भरकम अमला तैनात करने की तैयारी है।

इस बीच, अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने निर्देश दिया है कि कहीं भी कोई चूक न हो। भीड़ आकलन के साथ ही वीआइपी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और वाहनों की पार्किं ग पर ध्यान दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ) रामकुमार ने बताया कि रजत जयंती समारोह के लिए भारी फोर्स आवंटित की गई है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending